लेह पहुंचे मोदी ,44 करोड़ रु. की योजनाओं को शुरू करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को लेह पहुंचे। वह जम्मू और कश्मीर घाटी भी जाएंगे। वे 35 हजार करोड़ रुपए की परियाेजनाओं की आधारशिला रखेंगे और नौ हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह मोदी का 11वां कश्मीर दौरा है। दौरे से पहले अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर लिया गया है।

मोदी विजयपुर और अवंतीपोरा में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) की आधारशिला भी रखेंगे। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने कश्मीर में एम्स बनाए जाने को मंजूरी दी थी। मोदी जम्मू में भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के उत्तरी रीजनल सेंटर का शिलान्यास करेंगे।

लद्दाख यूनिवर्सिटी का उद्घाटन
मोदी लद्दाख यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे। लद्दाख क्षेत्र की पहली यूनिवर्सिटी है। लेह, करगिल, नुब्रा, जांस्कर, द्रास और खाल्त्सी के डिग्री कॉलेजों के लिए क्लस्टर यूनिवर्सिटी होगी। मोदी किश्तवाड़, कुपवाड़ा और बारामूला में तीन मॉडल डिग्री कॉलेजों की आधारशिला भी रखेंगे।

9 मेगावॉट के डाह प्रोजेक्ट का लोकार्पण
मोदी 9 मेगावॉट की डाह जलविद्युत परियोजना का लोकार्पण करेंगे। मोदी 220 किलोवॉट के श्रीनगर-ऑल्सतेंग-द्रास-करगिल-लेह ट्रांसमिशन सिस्टम देश को समर्पित करेंगे। 2014 में मोदी ने ही इस परियोजना की नींव रखी थी। इसके अलावा मोदी 400 किलोवॉट की जालंधर-सांबा-राजौरी-शोपियां-अमरगढ़ (शोपियां) ट्रांसमिशन लाइन का भी लोकार्पण करेंगे।

मोदी चिनाब नदी पर 1640 मीटर के डबल लेन पुल की आधारशिला भी रखेंगे। इस पुल के बनने के बाद सजवाल और इंद्री पट्टियां के बीच की दूरी 47 किमी से घटकर 5 किमी हो जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!