मोदी सरकार को वापस लेना ही होगा नागरिकता विधेयक:ममता बनर्जी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर एक ओर जहां ममता बनर्जी से समर्थन की अपील करते आए हैं, वहीं ममता ने साफ कर दिया है कि वह इसका बिल्कुल भी समर्थन नहीं करेंगी। ममता ने कहा है कि केंद्र को हर हाल में यह बिल वापस लेना ही पड़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारममता ने शनिवार को कहा, ‘केंद्र हमसे चाहता है कि हम नागरिकता विधेयक को पास करें। वे बंगालियों को यहां से निकालना चाहते हैं। नेपालियों और बिहारियों को भी बाहर कर दिया जाएगा। करीब 22 लाख बंगालियों का नाम एनआरसी लिस्ट में है। हम उन्हें दंगा करने की इजाजत नहीं देंगे। हम पूर्वोत्तर को जलने नहीं देंगे। उन्हें यह बिल वापस लेना ही पड़ेगा।’ प्रधानमंत्री ने शनिवार को दुर्गापुर की रैली में कहा कि तृणमूल कांग्रेस घोटालों की सीबीआई जांच से डरी हुई है। उन्होंने कहा, ‘दीदी, जब आपने कुछ गलत नहीं किया है तो आप डरी हुई क्यों हैं? मैं जब गुजरात सीएम था, तो सीबीआई ने मुझसे घंटों पूछताछ की थी। यूपीए सरकार ने सीबीआई को खुली छूट दी थी, लेकिन मैंने कभी सीबीआई को राज्य से बाहर रखने पर विचार नहीं किया।’

ममता ने पीएम मोदी के इस हमले का तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘उनका राजनीतिक जीवन ही गोधरा दंगों के बाद शुरू हुआ था। हरेन पांड्या के साथ क्या हुआ था? 2002 दंगों के पीड़ितों को आज भी इंसाफ नहीं मिला।’ उन्होंने कहा, ‘उनसे पूछताछ इसलिए हुई क्योंकि दंगों में उनकी भूमिका जगजाहिर थी। अगर सीबीआई ने उनसे पूछताछ की तो यह जरूरी तो है नहीं कि सबसे करे।’

क्या है नागरिकता (संशोधन) विधेयक?
नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 को लोकसभा में ‘नागरिकता अधिनियम’ 1955 में बदलाव के लिए लाया गया है। केंद्र सरकार ने इस विधेयक के जरिए अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैन, पारसियों और ईसाइयों को बिना वैध दस्तावेज के भारतीय नागरिकता देने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए उनके निवास काल को 11 वर्ष से घटाकर छह वर्ष कर दिया गया है। यानी अब ये शरणार्थी 6 साल बाद ही भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बिल के तहत सरकार अवैध प्रवासियों की परिभाषा बदलने के प्रयास में है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!