स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने की नल-जल योजना की समीक्षा

स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने समीक्षा के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी नल-जल योजनाओं का कार्य समय-सीमा अनुसार संचालित किया जाये। उन्होंने बताया कि ग्राम डकाच्या में संचालित नल-जल योजना का आगामी 4 दिसम्बर को भूमिपूजन किया जायेगा। उन्होंने पेडमी तथा दलोटा रैता दो नये प्रोजेक्ट शामिल करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पानी की पर्याप्त व्यवस्था हेतु हेण्डपम्प ठीक कराने, एसे ट्यूबवेल जो धस गये है उनके स्थान पर नये ट्यूबवेल लगाने एवं सार्वजनिक स्थानों पर नये हेण्डपम्प लगाने के निर्देश दिये। ऐसी दलित बस्तियां जहां पानी की कमी है वहां विशेष रूप से ध्यान देकर यह कमी जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट स्वीकृत किये गये थे। इसके अंतर्गत लगभग 16 सड़कों का काम किया जाना प्रस्तावित था परन्तु आज दिनांक तक मात्र 7 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हुआ। जिसके लिये मंत्री श्री सिलावट ने असंतोष व्यक्त किया एवं कहा आम आदमी के लिये पेय-जल, बिजली तथा सड़क की सुविधा बुनियादी जरूरतों में शामिल होती है। अत: इस कार्य में लापरवाही न बरती जाये। बिजली विभाग की समीक्षा करते हुये मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि खराब एवं जल चुके ट्रांस्फारमर्स तीन दिन में बदले जाये। किसानों को इस रबी के मौसम में कम से कम 8 घंटे तीन फेज बिजली प्रदाय की जाये। राज्य शासन के निर्देशानुसार बिजली बिल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिये ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किये जाये। राज्य शासन किसानों की सरकार है और किसानों को बिजली बिल के मामले में कोई परेशानी नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि अज/जजा एवं अल्पसंख्यक बस्तियों में बिजली लाईन बिछाकर सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर डीपी लगाई जाये। आमजनों से मिले, समस्याएं जानी एवं मौके पर ही निराकरण किया  संबंधित विभागों की विषयानुसार समीक्षा बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट वहां आये हुये ग्राम वासियों एवं अन्य लोगों से मिले, उनकी समस्याएं सुनी तथा उनका त्वरित निराकरण किया। हतोनिया गांव के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि उनकी पानी एवं बिजली की समस्याओं का समाधान शीघ्र ही होगा। इसके लिये उन्होंने अगले 10 दिन के अंदर पानी की टंकी एवं बोरिंग मशीन लगाने के निर्देश दिये।

   

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!