लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज रेसीडेंसी कोठी में कृषि, सहकारिता एवं विपणन, एमपीईबी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने कृषि विभाग से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस रबी के मौसम में खाद और बीज की कोई कमी नहीं होना चाहिये तथा रासायनिक खाद का 80 प्रतिशत भंडारण सहकारी तथा 20 प्रतिशत भंडारण निजी संस्थान के पास होना चाहिये, जिससे काला बाजारी एवं मुनाफा खोरी पर नियंत्रण बना रहे। उन्होंने निर्देश दिये कि अमानक खाद-बीज एवं कीटनाशक बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये। जिले में खाद-बीज की प्रर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, जिससे किसानों को भटकना ना पड़े।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









