ईंट का जबाब पत्थर से देने का समय’, पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा बाबा बागेश्वर का गुस्सा, धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिन्दुओं के लिए इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं

छतरपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी में 27 लोगों की जान चली गई है। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। जगह-जगह इसे लेकर पाकिस्तान और आतंकियों की कायरना हरकत को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं आतंकवादियों के कायरतापूर्ण हमले पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने सोशल मिडिया पर एक वीडियो अपलोड कर आंतकी हमले पर अपना बयान जारी करते हुए इस घटना की घोर निंदा की है। उन्होंने पहलगाम में जो घटना हुई उसे इस सदी की सबसे निंदनीय घटना बताया है। 

हिंदुस्तान में हिंदू होना घातक हो जाए, इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं- धीरेन्द्र शास्त्री 

हिंदुस्तान में ही हिंदू होना घातक हो जाए, इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं है। पहलगाम में जो घटना हुई इस सदी की सबसे निंदनीय घटना है। उन्होंने न यह पूछा कि आप किसी जाति के हो, ब्राम्हण हो, छत्रिय हो वैश्य हो। उन्होंने न एससी पूछा न एसटी पूछा न ओबीसी और न ही सवर्ण पूछा। उन्होंने न यह पूछा की तुम तमिल बोलते हो, मराठी बोलते या पंजाबी बोलते हो। उन्होंने सिर्फ यह पूछा कि क्या तुम हिंदू हो और गोली मार दी। इससे बड़ा दुर्भाग्य इस देश का और कुछ नहीं हो सकता। 

कौन कहता है आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता- धीरेन्द्र शास्त्री 

शास्त्री ने कहा कि हिन्दुओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह हो गई है कि अब हिंदुस्तान में हिंदू होने पर खतरे में हैं, और वहां जहां तुम 80 प्रतिशत हो। ऐसा क्यों ? क्योंकि हमले लगता है हम बंटे हुए हैं। पहलगाम की वो 26 जिंदगियां, किसी का भाई गया, किसी का पति गया बच्चे बिलखते रहे। किसी का संसार बसने से पहले उजड़ गया। उन्होंने कहा कि क्या बीत रही होगी उन परिवार पर भगवान बालाजी उन्हें दुख सहने की शक्ति दें।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कौन कहता है कि आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता, जरा देख लो पहलगाम की घटना, जिसने झकझोर दिया है। इस घटना ने पुनः हम सबकों सोचने पर छोड़ दिया है। ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए है, पाकिस्तान कभी सुधर नहीं सकता है। हम हिन्दुओं से कहना चाहेंगे, अभी नहीं जागे तो कभी नहीं जागेंगे। इसलिए हम सबकों एकजुट होकर अपनी शक्ति बल को जगाना होगा। शस्त्र और शास्त्र दोनों का संरक्षण करना होगा।  

  • सम्बंधित खबरे

    छतरपुर में फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर गिरफ्तार:दो कार समेत 80 लाख की संपत्ति जब्त, म्युचुअल फंड के नाम पर की धोखाधड़ी

    छतरपुर के नौगांव में पुलिस ने फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर पंकज यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भविष्य निधि और म्युचुअल बेनिफिट निधि की फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर बनकर…

    बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 12 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!