पाकिस्तानी सेना प्रमुख की अपने ही देश में किरकिरी, लोग बोले- देखते हैं इनका जोश कहां जाता है?

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले 26 लोगों की जान चली गई। इस कायराना हरकत के पांच दिन पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कश्मीर और हिंदुओं को लेकर एक बेहूदा बयान दिया था। जनरल असीम मुनीर ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कश्मीर को पाकिस्तान की गर्दन की नस बताया था। इस हमले के बाद अब मुनीर को उनके ही देश के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 

क्या कहा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने?
मुनीर ने कहा था हमारे आजादी के वक्त हमारे लोगों ने पाकिस्तान का निर्माण यह मानकर किया था कि हम हिंदुओं से हर तरह से अलग हैं। हमारी परंपराएं, धर्म, रीति-रिवाज, सोच सब कुछ अलग है। उन्होंने दो-राष्ट्र सिद्धांत का समर्थन करते हुए हिंदुओं और मुसलमानों को अलग बताया और भारत-पाकिस्तान विभाजन को सही ठहराया। 

सेना प्रमुख मुनीर ने भीड़ से कहा, ‘कश्मीर पर हमारा रुख एकदम साफ है, यह हमारी गर्दन की नस थी, यह हमारी गर्दन की नस रहेगी। हम इसे नहीं भूलेंगे।  हम अपने कश्मीरी भाइयों को उनके संघर्ष में नहीं छोड़ेंगे। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, वरिष्ठ मंत्री और विदेश में रहने वाले पाकिस्तानी शामिल हुए थे। अब इस बयान के बाद कश्मीर में हुए हमले के चलते पाकिस्तान में लोग अपने सेना प्रमुख को बुरा-भला कह रहे हैं। 

एक यूजर @OmerAzhar96 ने एक्स पर लिखा कि 5 दिन पहले  असीम मुनीर द्वारा दिया गया यह उन्मादी भाषण, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान भारतीय कब्जे के खिलाफ लड़ाई में अपने कश्मीरी भाइयों को नहीं छोड़ेगा। अब लगता है कि शुरू में इस बयान को लेकर जितनी कल्पना की गई थी, ये उससे कहीं अधिक गलत है । जनरलों को ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!