MP कांग्रेस में फिर सियासी हलचलः पीसीसी चीफ जीतू और नेता प्रतिपक्ष सिंघार को दिल्ली बुलावा, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधारी से कल कमलनाथ की हुई थी मुलाकात

 भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की राजनीति में फिर एक बार सियासी हलचल बढ़ गई है। इसकी कड़ी में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिक्ष उमंग सिंघार को दिल्ली तलब किया है। दोनों नेता दिल्ली पहुंच भी गए हैं। बताया जाता है कि कल पूर्व सीएम कमलनाथ ने हरीश चौधरी से दिल्ली में मुलाकात की थी। उनके मुलाकात के बाद दोनों नेताओं को दिल्ली तलब किए जाने को राजनीतिक पंडित शिकवा-शिकायत की कड़ी से जोड़कर देख रहे हैं। राजनीतिक पंडित की मानें तो कमलनाथ ने प्रदेश प्रभारी से दोनों नेताओं की शिकायत की होगी इसलिए दिल्ली बुलाया आया है। हालांकि उनके दावे में कितनी सच्चाई है यह तो नेताओं के दिल्ली से वापसी के बाद पता चलेगा।

बताया जाता है कि दिल्ली बुलावे पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ग्वालियर दौरे से सीधे पहुंचे है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की दोनों नेताओं से मुलाकात हुई है। मुलाकात में क्या और किस विषय पर चर्चा हुई इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है लेकिन दोनों नेताओं के दिल्ली दौरे को लेकर प्रदेश में सियासी चर्चा जोरों पर है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!