गरीब आवास योजना में दिए गए मकानों की हालत हुई जर्जर

मध्यप्रदेश शासन द्वारा बनाए गए गरीब आवास योजना के तहत मकानों कि हालत इस कदर जर्जर हो चुकी है कि लोगों की जान पर आ बनी है। शनिवार को भूरी टेकरी पर रहने वाले रमेश को अपनी जान गंवाना पड़ी। रमेश अपनी घर की तीसरी मंजिल पर गमला लगाने गया था, पर बिल्डिंग की हालत इतनी जर्जर थी कि रमेश तीसरी मंजिल से गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
मामला इन्दौर की भूरी टेकरी का है, यहां पर वर्षों से मध्यप्रदेश शासन द्वारा बनाए गए गरीब आवास में लोग रह रहे है। वहीं मकानों की हालत कुछ इस कदर जर्जर हो गई है कि लोगों को अपनी जान पर खेलते हुए मजबूरी में रहना पड़ रहा है। वहीं रहवासियों ने बताया है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीब को मकान आवंटित किए गए थे, जिसकी किस्ते तो समय पर लेने आते हैं पर वर्षों से मल्टी का मेंटेनेंस नहीं हो पाया है। इसके चलते कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके पूर्व में भी मल्टी की छत गिरने से एक युवक की जान जा चुकी है। हालत इस कदर बेहाल है कि यदि तेज आंधी आ जाए तो मल्टी भरभरा कर गिर पड़े। वहीं शनिवार को रमेश नामक युवक अपनी तीसरी मंजिल पर गमला लगाने के लिए बालकनी में खड़ा था, तभी अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई और असंतुलित होकर रमेश नामक युवक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरे मामले में थाना कनाडिया ने मर्ग कायम कर युवक की बॉडी एमवाई हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!