महाराष्ट्र में हो रही सियासी उठापठक को लेकर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का बयान सामने आया है। ताई ने कहा कि मुझे खुशी है कि महाराष्ट्र में सरकार बनी है और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने है। क्योकि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री रहते अच्छा काम किया है।
वीओ-ताई ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद वहां के किसानों और अन्य समस्याओं का समाधान सरकार जल्द करेगी। चुनाव में 70 प्रतिशत भाजपा ने सीट जीती है, इसलिए महाराष्ट्र की जनता चाहती है की सत्ता का नेता भाजपा का ही होना चाहिए। महाराष्ट्र की जनता चाहती थी कि शिवसेना और भाजपा मिलकर सरकार बनाएं लेकिन मुख्यमंत्री शिवसेना का हो यह जनता नहीं चाहती थी। एनसीपी नेताओ पर भ्रष्टाचार सहित अन्य आरोपों को लेकर ताई ने कहा कि जब तक कोई दोषी सिद्ध नहीं होता तब तक नहीं कह सकते है। अभी वहां सरकार बनाना जरूरी है, क्योंकि वहां के किसानों की बड़ी समस्या है और उनका समाधान होना जरूरी है। ताई ने कहा कि शिवसेना के साथ मेरा हमेशा से सॉफ्ट कॉर्नर रहा है। एनसीपी के नेता साथ मे आये है, इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी है कि पांच साल मिलकर सरकार चलाये।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









