महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ का अद्भुत श्रृंगार, शिव-पार्वती के विवाह के साक्षी बनेंगे श्रद्धालु

देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम मची हुई है. आज भूतभावन भगवान महादेव दूल्हा बनेंगे. श्रद्धालु आज गौरा मइया संग महादेव के ब्याह के साक्षी बनेंगे. महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर सुबह से शिवालयों में लंबी कतारें लगी हुई है. मंदिरों में पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में काशी नरेश बाबा विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है. महाशिवरात्रि पर आज मंगला आरती में बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया. बाबा को पगड़ी पहनाई गई. मंगला आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
बता दें कि काशी में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की रस्में पहले ही शुरू हो गई थी. सोमवार को ही हल्दी की विधि पूरी की गई. जिसमें बाबा को मेवाड़ से लाई गई हल्दी लगाई गई. महिलाओं ने बाबा भोलेनाथ के विवाह के पहले हल्दी लगाई. महिलाओं ने शिव भजन और मंगल गीत गाए. इनमें शिव और पार्वती के दांपत्य जीवन की मंगल कामना की गई. बाबा को खास बनारसी ठंडई, पान और पंचमेवा का भोग लगाया गया. अब आज काशी के अधिपति दूल्हा बनेंगे.

काशी में उमंग और उत्साह
महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ से जुड़ी लोकपरंपरा का निर्वाह इस वर्ष श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़ा के नागा साधुओं एवं महात्माओं की ओर से किया गया. श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़ा की ओर से बाबा के लिए महाराणा प्रताप की धरती मेवाड़ से ये हल्दी मंगाई गई. रस्मों के दौरान नंदी, शृंगी, भृंगी आदि गणों ने नाच-नाच कर सारा काम किया. तो वहीं दूसरी ओर भगवान शिव का सेहरा और पार्वती की मौरी कैसे तैयार की जा रही है. हल्दी की रस्म के बाद नजर उतारने के लिए ‘साठी क चाऊर चूमिय चूमिय..’ गीत गाकर महिलाओं ने भगवान शिव की रजत मूर्ति को चावल से चूमा. बाबा के तेल-हल्दी की रस्म दिवंगत महंत डॉ. कुलपति तिवारी की पत्नी मोहिनी देवी के सानिध्य में हुई. पूजन अर्चन का विधान पं. वाचस्पति तिवारी ने किया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!