दिल्ली सरकार में विभागों का बंटवारा: CM रेखा ने अपने पास रखा वित्त मंत्रालय, आशीष सूद को गृह-शिक्षा, प्रवेश वर्मा के पास PWD, देंखे लिस्ट

दिल्ली में गुरुवार को रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ 6 विधायकों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. देर शाम हुई पहली कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है. सीएम रेखा गुप्ता ने वित्त, सामान्य प्रशासन विभाग रखा है. वहीं आशीष सूद को गृह विभाग दिया गया है. इसके अलावा नई दिल्ली सीट से विधायक और मंत्री प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग मंत्री बनाया गया है.

देंखे किसे मिला कौन सा विभाग
रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री

वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD), महिला एवं बाल विकास (WCD), सेवाएं, राजस्व, भूमि और भवन, सूचना एवं जनसंपर्क (I&PR), सतर्कता, प्रशासनिक सुधार (AR). अन्य कोई भी विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किया गया है.
प्रवेश साहिब सिंह, मंत्री

लोक निर्माण विभाग (PWD), विधान मामलों, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण (I&FC), जल, गुरुद्वारा चुनाव
आशीष सूद, मंत्री

गृह, विद्युत, शहरी विकास (UD), शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा
सरदार मंजींदर सिंह सिरसा, मंत्री

खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, उद्योग
रविंदर सिंह (इंद्राज), मंत्री

सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सहकारिता, चुनाव
कपिल मिश्रा, मंत्री

विधि एवं न्याय, श्रम विभाग, रोजगार विभाग, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा विभाग, पर्यटन विभाग
डॉ. पंकज कुमार सिंह, मंत्री

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी

रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण

आपको बता दें कि पहली बार शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुईं रेखा गुप्ता को आज उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में पद की शपथ दिलाई. उनके साथ दिल्ली सरकार के नए मंत्रिमंडल के 6 सदस्यों ने भी शपथ ली. रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!