इंदौर के 16 स्कूल ! जहां टपक रही छत, जान खतरे में डाल कर हो रही बच्चों की पढ़ाई

इंदौर नगर निगम ने शहर के करीब 15 सरकारी स्कूलों का सुधार करने का जिम्मा लिया था. इसके लिए 69 टेंडर भी निकाले गए थे. लेकिन, इन स्कूलों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. कुछ स्कूलों में शौचालय की व्यवस्था ठीक कर दी गई है, लेकिन जर्जर इमारतों की मरम्मत का काम कई सालों से अटका हुआ है. इन स्कूलों की इमारतें बहुत पुरानी हैं, और कई स्कूलों में कमरे भी कम हैं जबकि छात्र ज्यादा हैं. इन जर्जर इमारतों में हादसे होने का खतरा भी रहता है. लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से इन स्कूलों का काम पूरा होना था, लेकिन अभी तक इस पर कोई खास काम नहीं हुआ है.

बारिश में मौसम में होती है दिक्कत

जब इन स्कूलों का जायजा लिया. छात्रों, प्राचार्य और पार्षद से बातचीत की. विद्यार्थियों ने बताया कि उनकी क्लास में टीन शेड है और बरसात के मौसम में बहुत दिक्कत होती है. कई बार छत से पानी गिरता है और बच्चों की किताबें गीली हो जाती हैं. उन्हें अपनी बेंच भी एडजस्ट कर के बैठनी पड़ती है. बच्चों का कहना है कि अगर प्रशासन जल्दी काम करे तो समस्याएं कम हो सकती हैं और पढ़ाई में भी मन लगेगा.

क्या बोले स्कूल स्टाफ ?

प्राचार्य विभा शर्मा ने बताया कि नयापीठा में लगभग 400 बच्चे पढ़ रहे हैं. इस स्कूल को मॉडल बिल्डिंग के रूप में स्वीकृति मिली थी, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है. हालांकि, एक महीने पहले तीन नए शौचालय बनवाए गए थे. 26 जनवरी के कार्यक्रम में विधायक ने काम करवाने का वादा किया था. जब काम शुरू होगा तो बच्चों की पढ़ाई पर असर न पड़े इसके लिए कुछ बच्चों को आंगनबाड़ी भेजा जाएगा और बाकी को स्कूल के दूसरे हिस्से में बैठाया जाएगा.

क्षेत्रीय पार्षद अयाज बेग ने कहा कि इस स्कूल में बहुत काम हो चुका है और नया उर्दू स्कूल भी जल्द शुरू होगा. 60 साल पुरानी बिल्डिंग का काम जल्दी ही पूरा किया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!