महाकुंभ भगदड़: प्रयागराज आ रहीं कई ट्रेनें डायवर्ट की गईं, इंडियन रेलवे ने सभी स्पेशल ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द किए

प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार-बुधवार की देर रात मची भगदड़ अब तक 15 लोगों की मौत होने की सूचना है। वहीं 50 से ज्यादा घायल हैं। हालांकि, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। महाकुंभ में भगदड़ और अत्यधिक भीड़ को देखते हुए इंडियन रेलवे ने प्रयागराज आ रहीं कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है। सभी स्पेशल ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द कर दिए है।

बता दें कि मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने के लिए काफी संख्या में भक्त प्रयागराज पहुंचे हैं। अनुमान के मुताबिक करीब 4 करोड़ से अधिक भक्त प्रयागराज पहुंचे हैं। अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ का हादसा हो गया। भीड़ को रोकने के लिए इंडियन रेलवे ने यह फैसला लिया है।

अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है। बाकी अलग रूट पर चलने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन यथावत जारी है। सिर्फ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज आने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को रोका गया है। लेकिन रेगुलर ट्रेनें चल रही हैं। सिर्फ कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को रोका गया है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज जा रही हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के वाणिज्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया, स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन फिलहाल अस्थाई तौर पर बंद रहेंगी। रेगुलर ट्रेनें चलती रहेंगी। प्रयागराज में ज्यादा भीड़ होने के चलते स्पेशल ट्रेन को रोका गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!