‘निकम्मा प्रशासन पूरी तरह फेल, सिर्फ VIP की जी हुजूरी में लगा रहा’ : महाकुंभ में भगदड़ से हुई मौतों पर रो पड़े महामंडलेश्वर, लगाया बड़ा आरोप

महाकुंभ में भगदड़ में हुई मौतों पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी रो पड़े. उन्होंने कहा कि ‘हमने पहले ही कहा था कुंभ की सुरक्षा को आर्मी के हवाले किया जाए, लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी. निकम्मा प्रशासन पूरी तरह फेल है. प्रशासन सिर्फ वीआईपी की जी हुजूरी में लगा रहा. इसके अलावा उन्हें कुंभ से कोई मतलब नहीं. किसी का बेटा चला गया. किसी का बाप चला गया. पिछले स्नान के बाद ही हमने प्रशासन को सचेत किया था.

बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में रात 1 बजे अचानक भगदड़ मच गई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भगदड़ में 14 से 15 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मौके पर राहत बचाव कार्य चल रहा है. भगदड़ में घायल श्रद्धालुओं को सेक्टर 2 हॉस्पिटल लाया जा रहा है. वहीं कई अन्य अस्पतालों में भी भर्ती किया जा रहा है. पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने स्थिति को काबू में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.

कुछ ही देर में स्नान करेंगे अखाड़े
इधर भगदड़ के चलते सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान (शाही स्नान) रद्द कर दिया था. हालांकि अब अखाड़े कुछ देर में स्नान के लिए घाट आने पहुंचने वाले हैं. अखाड़ा परिषद ने इसकी घोषणा की है. उनका कहना है कि स्थिति सामान्य हो रही है. ऐसे में हम कम संख्या के साथ स्नान करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!