यूपीपीएससी ​ने जारी किया एग्जाम डेट कैलेंडर​, इस दिन होगी पीसीएस प्रीलिम्स​ परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपीपीएससी परीक्षा डेट ​कैलेंडर 2025 जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स आयोग की आधिकारिक साइट ​uppsc.up.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस कैलेंडर में अलग-अलग एग्जाम की डेट्स दी गई है। आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी परीक्षाएं तय समय पर आयोजित हो और रिजर्व्ड डेट्स का उपयोग आवश्यकता के अनुसार होगा।कैलेंडर के मुताबिक स्टाफ नर्स यूनानी (मुख्य) परीक्षा-2023 का आयोजन 16 फरवरी 2025 को और स्टाफ नर्स आयुर्वेदिक (मुख्य) परीक्षा-2023 का आयोजन 23 फरवरी 2025 को होगा। इसके बाद, यूपी विश्वविद्यालय (केंद्रीकृत) सेवा सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा-2024 का प्रारंभ 2 मार्च 2025 से किया जाएगा। जबकि संयुक्त राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन 23 मार्च 2025 से शुरू होगा।

संयुक्त राज्य अभियंत्रण सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 20 अप्रैल 2025 को होगा। इसके अलावा वैज्ञानिक अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2023 का आयोजन 18 मई 2025 को होगा। संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवाएं (मुख्य) परीक्षा-2024 की शुरुआत 29 जून 2025 से होंगी।

खास विषयों पर परीक्षाएं

उधर व्याख्याता (संगीत सितार) परीक्षा-2017 का आयोजन 17 जुलाई 2025 को और व्याख्याता (संगीत तबला) परीक्षा-2017 का आयोजन 18 जुलाई 2025 को होगा। यूपी तकनीकी शिक्षा (शिक्षण/प्रशिक्षण) सेवा परीक्षा-2023 का आयोजन 21 सितंबर 2025 को और संयुक्त राज्य अभियंत्रण सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन 28 सितंबर 2025 को किया जाएगा।

समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षाअधिकारी परीक्षा के डेट्स घोषित नहीं

हालांकि आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 की डेट्स फिलहाल घोषित नहीं की है। ये डेट्स समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद घोषित की जाएगी। साथ ही प्रवक्ता, राजकीय इंटर कॉलेज और खंड शिक्षा अधिकारी जैसे पदों की परीक्षाओं के लिए विभागीय एप्रूवल प्राप्त होने पर अलग से विज्ञापन जारी किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!