यूपी में 46 आईएएस अफसरों का तबादला, सरकार के चहेते बने अनिल कुमार पंचायत राज के अपर मुख्य सचिव, संजय प्रसाद फिर बने प्रमुख सचिव गृह, विवादित सौरभ बाबू को सहकारिता का चार्ज, ब्रजेश कुमार सिंह की लगी लॉटरी, देखें पूरी लिस्ट

 उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। प्रदेश के 46 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। यूपी में कई प्रमुख सचिव के विभागों में फेरबदल किया गया है। IAS अनिल कुमार आजकल सरकार की आंख के तारे है। अनिल को पंचायत राज का अपर मुख्य सचिव पद पर तैनात किया गया है। खनन में विशेष विशेषज्ञता के चलते उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। विवादित सौरभ बाबू को प्रमुख सचिव सहकारिता का चार्ज दिया गया है। तमाम प्रयासों के बाद भी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर सीपी सिंह ढेर हो गए। उन्हें माध्यमिक शिक्षा के सचिव का पद दिया गया। ब्रजेश कुमार सिंह की लॉटरी लगी और वो नए परिवहन आयुक्त बने।

संजय प्रसाद को गृह विभाग की जिम्मेदारी

वहीं प्रमुख सचिव सूचना के साथ ही संजय प्रसाद को गृह विभाग की भी जिम्मेदारी मिली है। अजीत कुमार को कृषि विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इस पद पर उनकी मुख्य जिम्मेदारी राज्य में कृषि विकास को बढ़ावा देना और किसानों की स्थिति में सुधार करना होगी। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को बेसिक शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके विभागों में कटौती की गई है। प्रमुख सचिव बाबू लाल मीणा से होमगार्ड्स विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।

प्रमुख नियुक्तियां और तबादले इस प्रकार हैं

संजय प्रसाद: प्रमुख सचिव, गृह तथा सतर्कता विभाग।

दीपक कुमार: अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा।

लक्कु वेंकटेश्वरलू: प्रमुख सचिव, समाज कल्याण।

नरेंद्र कुमार पांडेय: सचिव, ग्राम्य विकास विभाग।

ब्रजेश नारायण सिंह: परिवहन आयुक्त।

चंद्रभूषण सिंह: सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग।

अनुज कुमार झा: सचिव, नगर विकास।

डॉ. एमके सुंदरम: प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन।

राजेश कुमार सिंह (प्रथम): प्रमुख सचिव, होमगार्ड।

नरेंद्र भूषण: प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग।

डॉ. हरिओम: प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास।

अनिल कुमार तृतीय: प्रमुख सचिव, पंचायती राज विभाग।

अनिल कुमार सागर: प्रमुख सचिव, खादी एवं ग्रामोद्योग।

संयुक्ता समद्दार: प्रमुख सचिव, राजनीतिक पेंशन एवं नागरिक सुरक्षा।

रंजन कुमार: प्रमुख सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन।

अन्य महत्वपूर्ण बदलावों में अनुराग यादव को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, सौरभ बाबू को सहकारिता विभाग, और रणवीर प्रसाद को खाद्य एवं रसद विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

अन्य प्रमुख बदलाव

संजय कुमार: महानिदेशक, सार्वजनिक उद्यम।

रवि कुमार एनजी: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रभारी।

सारिका मोहन: सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग।

प्रकाश बिंदु: सचिव, लोक निर्माण विभाग।

रूपेश कुमार: राज्य विद्युत उत्पादन के प्रबंध निदेशक।

देखें लिस्ट :-

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!