पक्षी का टकराना, लैंडिंग गियर में खराबी या कुछ और…; दक्षिण कोरिया विमान हादसे की असली वजह क्या?

दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिम में एक हवाई अड्डे पर रविवार सुबह 181 लोगों को ले जा रहा एक दक्षिण कोरियाई यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कम से कम 85 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों की मानें तो बाकी यात्रियों के बचे होने की उम्मीद बहुत कम ही है।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका
घटना सुबह 9:07 बजे हुई, जब जेजू एयर का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से उतर गया और सियोल से लगभग 288 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मुआन काउंटी के मुसान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बाड़ से टकरा गया। 47 मृत शरीर विमान के पिछले हिस्से में पाए गए। कुल 85 शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 

अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक
अब तक दो व्यक्तियों को बचा लिया गया है। 175 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था। अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक थे।

कैसे हुआ हादसा?
आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना विमान के पक्षियों के संपर्क में आने के कारण हुई। इस वजह से विमान के लैंडिंग गियर में खराबी आ गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने न्यूज एजेंसी योनहाप के हवाले से बताया कि लैंड करते वक्त विमान के लैंडिग गियर में खराबी आई। इसकी वजह से विमान ने बिना लैंडिंग गियर के लैंड करने की कोशिश की और रनवे पर फिसल गया। इसके बाद वह फिसलता हुआ हवाई अड्डे की बाउंड्रीवॉल से जा टकराया। इसके बाद विमान में धमाके साथ आग लग गई।

कहीं कोई मिसाइल हमला तो नहीं? 
हादसा कजाखस्तान के अक्तौ के पास अजरबैजान एयरलाइन के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ दिनों बाद हुआ। उस हादसे में विमान में सवार 67 लोगों में से 38 की मौत हो गई थी। अजरबैजान की प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि रूसी वायु रक्षा ने गलती से विमान को मार गिराया था। इस बीच शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान के नेता से माफी भी मांगी। इन सब के बीच उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच जारी तनातनी के बीच आशंका जताई जा रही है कि हादसे के बीच कोई साजिश भी हो सकती है।

आग के सही कारण की जांच की जा रही
आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि वे आग के सही कारण की जांच कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सुंग-मोक ने राहत और बचाव अभियान के लिए सभी संभव कदम उठाने का आदेश दिया है। उनके चीफ ऑफ स्टाफ ने भी आपातकालीन बैठक भी बुलाई है।

दिल दहला देने वाले वीडियो वायरल
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान रनवे पर उतरता दिखाई दे रहा है। इसके बाद दूर तक फिसलता गया और आगे जाकर एक दीवार से टकरा गया। टकराने के बाद विमान में जोरदार धमाका हुआ और विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। विमान बोइंग 737-800 का एक कथित वीडियो लैंडिंग गियर के बिना उतरने का प्रयास करते हुए और दीवार से टकराते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!