गाजा में इजरायली हमलों में 20 लोगों की मौत

दीर अल-बला। गाजा पट्टी में रविवार को इजराइली हमलों में पांच बच्चों समेत कम से कम 20 लोग मारे गए। फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, इजराइली अधिकारियों ने कैथोलिक चर्च के पादरी कार्डिनल पियरबटिस्टा पिज्जाबल्ला को गाजा में प्रवेश करने और क्षेत्र के ईसाई समुदाय के सदस्यों के साथ क्रिसमस पूर्व प्रार्थना सभा आयोजित करने की अनुमति दे दी।हमास सरकार से संबद्ध ‘सिविल डिफेंस’ के अनुसार, गाजा शहर में विस्थापितों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर हुए हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। इजराइली सेना ने कहा कि उसने वहां शरण लिए हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया।

‘अल-अक्सा शहीद’ अस्पताल के अनुसार, शनिवार देर रात दीर अल-बला में एक घर पर हुए हमले में तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत आठ लोग मारे गए। अस्पताल के पास स्थित नासिर अस्पताल के अनुसार, रविवार को आधी रात के बाद दक्षिणी शहर खान यूनिस में हुए हमले में दो और लोग मारे गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गाजा में एक कार में विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। इन हमलों पर सेना की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

हमास के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइल गाजा में रोजाना हमले कर रहा है। इजराइल का कहना है कि वह सिर्फ आतंकियों को निशाना बनाता है लेकिन बमबारी में अक्सर महिलाएं और बच्चे मारे जाते हैं। वेटिकन के दूत ने गाजा के ईसाइयों के साथ सामूहिक प्रार्थना की। गाजा शहर के होली फैमिली चर्च में कई श्रद्धालु एकत्रित हुए जब पिज्जाबल्ला और अन्य पादरी प्रार्थना कर रहे थे। ‘क्रिसमस ट्री’ को रोशनी से सजाया गया। युद्ध के दौरान गाजा में सर्वत्र सुनाई देने वाली ध्वनि, ऊपर से चक्कर लगाते इजराइली ड्रोन की गूंज पूरे प्रार्थना सभा के दौरान सुनी जा सकती थी।

पिज्जाबल्ला की गाजा की यह दुर्लभ यात्रा पोप फ्रांसिस द्वारा गाजा में इजराइल की कार्रवाई की फिर से आलोचना करने के एक दिन बाद हुई है। फ्रांसिस ने शनिवार को कहा था कि इजराइली बमबारी के कारण उनके दूत गाजा में प्रवेश करने में असमर्थ हैं। पोप ने हाल में यह निर्धारित करने के लिए जांच का आह्वान किया कि क्या गाजा में इजराइल की कार्रवाई नरसंहार है। ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ और ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ ने इजराइल की कार्रवाई की निंदा की है। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय दक्षिण अफ्रीका द्वारा इजराइल के खिलाफ लगाए गए नरसंहार के आरोपों की जांच कर रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!