लैंडिंग गियर में खराबी के बाद रनवे पर फिसला दक्षिण कोरियाई विमान; दिल दहला देगा VIDEO

दक्षिण कोरिया में हवाईअड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसलने के बाद विमान में आग लग गई। हादसे में सिर्फ दो लोगों को ही बचाया जा सका है, जबकि बाकी सभी 179 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अब तक 85 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने योनहाप न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि हादसा दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को हुआ। यहां विमान के रनवे से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अब तक 85 लोगों की मौत होने की खबर है।दुर्घटना उस समय हुई, जब थाईलैंड से उड़ान भरने वाला जेजू एयर का विमान हवाई अड्डे पर उतर रहा था। इसमें 175 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान रनवे पर उतरता दिखाई दे रहा है। इसके बाद दूर तक फिसलता गया और आगे जाकर एक दीवार से टकरा गया। टकराने के बाद विमान में जोरदार धमाका हुआ और विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। विमान बोइंग 737-800 का एक कथित वीडियो लैंडिंग गियर के बिना उतरने का प्रयास करते हुए और दीवार से टकराते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, बचाव अभियान के दौरान अब तक दो लोग लोग जिंदा बच गए। आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि वे आग के सही कारण की जांच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दुर्घटना विमान से पक्षी के टकराने की वजह से हुई। इसी वजह से लैंडिंग गियर में खराबी आ गई।

कार्यवाहक राष्ट्रपति ने दिए अहम निर्देश
दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सुंग-मोक ने राहत और बचाव अभियान के लिए सभी संभव कदम उठाने का आदेश दिया है। उनके चीफ ऑफ स्टाफ ने भी आपातकालीन बैठक भी बुलाई है।
कजाखस्तान में भी हुआ था बड़ा विमान हादसा

दुर्घटना कजाखस्तान के अक्तौ के पास अजरबैजान एयरलाइन के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ दिनों बाद हुई है। उस हादसे में विमान में सवार 67 लोगों में से 38 की मौत हो गई थी। बाकू से चेचन राजधानी ग्रोज्नी के लिए उड़ान भरने वाला J2-8243 बुधवार को दक्षिणी रूस से डायवर्ट होने के बाद कजाखस्तान के अक्तौ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना से पहले यात्रियों की ओर से बना गए फुटेज में लोगों को लाइफ जैकेट पहने हुए दिखाया गया। बाद में वीडियो में खून से लथपथ और घायल यात्रियों को मलबे से बाहर निकलते हुए दिखाया गया। हादसे में 29 लोग जीवित बचे गए थे। अजरबैजान की प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि रूसी वायु रक्षा ने गलती से विमान को मार गिराया था। इस बीच शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान के नेता से माफी भी मांगी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!