श्रीनगर में धमकी भरे पोस्टरों से फिर सन्नाटा

श्रीनगर,श्रीनगर और दक्षिण कश्मीर के इलाकों में बुधवार रात हिंसा और चेतावनी वाले पोस्टर्स दिखाई देने के बाद गुरुवार को पूरे दिन दुकानें बंद रहीं, यातायात भी ठप रहा। यहां तक की राज्य परिवहन की बसें भी सड़कों पर नहीं दिखाई दीं। बता दें कि बुधवार रात को असामाजिक तत्वों ने चार दुकानों, एक गाड़ी के अलावा कई ठेलों में आग लगा दी थी। अधिकारियों का कहना है कि कई इलाकों में बंद बुलाया गया था जिस कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
श्रीनगर जिला मैजिस्ट्रेट शाहिद इकबाल चौधरी ने असामाजिक तत्वों को गुरुवार को कड़ी चेतावनी जारी की और लोगों से अपील की कि वे इस तरह की कोई भी घटना होने पर पुलिस को फौरन सूचना दें। पुलिस ने बताया है कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा है कि मध्य कश्मीर में श्रीनगर और गंदेरबल जिलों, दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां जिलों और उत्तर में कुछ जिलों में बंद का आह्वान किया गया।
खाली रहीं सड़कें
अधिकारियों के मुताबिक कहा कि पिछले कुछ हफ्ते से दुकानदार सुबह के वक्त अपनी दुकानें खोल रहे थे लेकिन चेतावनी के बाद उन्होंने सुबह दुकानें नहीं खोलीं। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में शहर और अन्य जगहों पर सार्वजनिक परिवहन के वाहन सड़कों से दूर रहे। हालांकि, कुछ ऑटोरिक्शा और शहरों के बीच चलने वाली कैब को सड़कों पर चलते देखा गया। गौरतलब है कि राज्य से आर्टिकल 370 हटाने के 107 दिन बाद घाटी में 16 नवंबर को हालात सामान्य होते दिखे थे जब कैब समेत पब्लिक ट्रांसपोर्ट सामान्य तौर पर चलने लगा, सारा दिन दुकानें खुली रहीं और बिजनस रफ्तार पकड़ने लगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!