सड़क दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर की मौत : MACT ने बीमा कंपनी को ठहराया जिम्मेदार, 94 लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का सुनाया फैसला

जौनपुर. मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (MACT) के न्यायाधीश मनोज कुमार अग्रवाल ने पंवारा थाना क्षेत्र के दारापुर में एक ट्रक दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर साहबजान की मौत के मामले में आदेश दिया है. उन्होंने ट्रक की बीमा कंपनी द न्यू इंडिया कंपनी को उत्तरदाई ठहराते हुए आदेश दिया कि याचीगण को मय ब्याज 94 लाख रुपये क्षतिपूर्ति 2 महीने के भीतर अदा करें. दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक के बेटे कलामुद्दीन ने पंवारा थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की विवेचना की और ट्रक चालक के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था.बलिया के रहने वाले कलामुद्दीन और उनके तीन भाइयों शहाबुद्दीन, निजामुद्दीन, एतशाम ने दुर्घटना करने वाली ट्रक के मालिक, ड्राइवर और द न्यू इंडिया बीमा कंपनी के खिलाफ न्यायाधिकरण में अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव और सूर्यमणि पांडेय के माध्यम से याचिका दाखिल की थी. जिसके मुताबिक 2 नवंबर 2019 को पंवारा थाने में तैनात उनके पिता सब इंस्पेक्टर साहबजान (उम्र 59 वर्ष) दो पहिया वाहन से सतहरिया जा रहे थे. इसी बीच करीब 11:30 बजे दिन जब वह ग्राम दारापुर के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई.

अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव और सूर्यमणि पांडेय ने याची और गवाहों के बयान दर्ज कराए. मृतक का वेतन साबित किया. न्यायाधीश ने गवाहों के बयान और साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद पाया कि दुर्घटना ट्रक चालक की उपेक्षा और लापरवाही के कारण घटित हुई. जिससे सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई. न्यायाधिकरण ने ट्रक की बीमा कंपनी को उत्तरदाई ठहराते हुए आदेश दिया कि याचीगण को दो महीने के भीतर मय ब्याज 94 लाख रुपये क्षतिपूर्ति अदा करें.

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!