MP: छतरपुर में स्कूल में प्रिंसिपल का मर्डर, छात्र ने ही सिर में मारी गोली; गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. 12वीं के छात्र ने अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल की बाथरूम में गोली मार कर हत्या कर दी. वहीं प्रिंसिपल की हत्या करने के बाद आरोपी छात्र स्कूल में नाच रहा था. नाचने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार सक्सेना बाथरूम गए थे. वहीं पीछे से आकर आरोपी छात्र सदम यादव ने फायरिंग कर दी. फायरिगं के दौरान प्रिंसिपल को दो गोलियां लगी और मौके पर ही मौत हो गई.शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमोरा में दोपहर का वक्त था. छात्र को किसी बात को लेकर प्रिंसिपल ने डांटा तो छात्रों ने प्रिंसिपल से विवाद किया. छात्र कट्टा लिए था, प्रिंसिपल डर की वजह से बाथरूम में घुस गए. वहीं पीछे से आकर आरोपी छात्र ने उन पर फायरिंग कर दी. दो गोलियां लगने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई. गोली मारने के बाद छात्र बाथरूम से बाहर निकाला और उसके पीछे दो छात्राएं भी डरी सहमी हुई बाहर आती दिखाई दी. हत्या के बाद हत्यारा प्राचार्य के कमरे में गया और वहां से प्राचार्य की स्कूटी की चाबी लेकर उसे भी लूट कर ले गए हत्या में कुल दो लोग शामिल है.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हत्यारा घटना के बाद खुशी से नाच रहा था. जैसे उसने कोई बहुत महान काम किया हो. घटना का पता चलते ही भारी पुलिस बल वहां पहुंचा और पुलिस अधीक्षक अगम जैन मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी की जांच की. उससे आरोपी की पहचान कर ली गई.

शिक्षकों में डर का माहौल

एसपी अगम जैन ने कहा कि आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन डरा हुआ है. डर के कारण सही जानकारी देने से बच रहे हैं. दोनों आरोपी 12वीं क्लास के छात्र हैं, जिनकी उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है. वहीं कुछ शिक्षकों ने बताया कि आरोपी छात्र जब भी स्कूल आता था तो कट्टा लेकर आता था. कई बार परिजनों से शिकायत की गई. छात्र बहुत ही उद दंड था, लड़िकयों को भी परेशान करता था, जिसको लेकर प्रिसिपल नाराज होते थे. मृतक प्रिंसिपल ने कई बार परिजनों से छात्र की शिकायत भी की लेकिन थाने में कभी शिकायत दर्ज नहीं करवाई जिसका परिणाम आज देखने को मिला.

  • सम्बंधित खबरे

    छतरपुर में फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर गिरफ्तार:दो कार समेत 80 लाख की संपत्ति जब्त, म्युचुअल फंड के नाम पर की धोखाधड़ी

    छतरपुर के नौगांव में पुलिस ने फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर पंकज यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भविष्य निधि और म्युचुअल बेनिफिट निधि की फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर बनकर…

    बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 12 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!