ये कैसा समाज…पहले मुसलमान बच्चों को पीटा फिर लगवाए ‘जय श्रीराम’ के नारे, BJP पर भड़के ओवैसी

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मुसलमान बच्चों से मारपीट और ‘जय श्रीराम’ बुलवाने के मामले पर अब सिसायत तेज हो गई है. अब इस मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री हो गई है. औवेसी ने एक तरफ तो सामाजिक तानेबाने को लेकर चिंता व्यक्त की है तो वहीं दूसरी तरफ राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है.ओवैसी ने ट्वीट कर कहा, दो नाबालिग लड़के जो 3 मुसलमान बच्चों को पीट रहे थे और उनसे ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवा रहे थे, उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. ये कैसा समाज है जिसके लोग अपने भगवान की भक्ति खुद नहीं करते, बल्कि गैर-मजहब के लोगों को मार-पीट कर उनसे नारे लगवाते हैं? सोचिए, इन लड़कों का सामाजिक माहौल और उनकी परवरिश कैसी हो रही है कि ये अब से ही लिंचिंग में कोर्स कर चुके हैं.

इन लड़कों में बीजेपी नेता बनने के सारे गुण

ओवैसी ने आगे कहा कि सवाल ये है कि क्या भाजपा के मुख्यमंत्री खुद इन लड़कों की गुलपोशी करेंगे या मोदी के कोई मंत्री को बुलाया जाएगा? इन लड़कों में वो सारे गुण हैं जो भाजपा के एक भावी नेता में होने चाहिए. दरअसल, रतलाम जिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो था है. इस वीडियो में युवक तीनों बच्चों को थप्पड़ और चप्पल से पीटता नजर आ रहा है और उसके बाद ‘जय श्रीराम बुलवा’ रहा है. हालांकि, ये वीडियो एक महीना पुराना बताया जा रहा है. पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!