भारतीय गेहूं अनुसंधान केंद्र ने दी गेहूं की इन चारों किस्म को मान्यता

इंदौर के गेहूं कृषि अनुसंधान केंद्र का नाम देश में गेहूं उत्पादन के लिए तैयार किए जाने वाले बीज के लिए प्रथम स्थान पर आ गया है। यह गेहूं अनुसंधान केंद्र लगातार उच्च गुणवत्ता वाले गेहूं के बीज तैयार कर रहा है, जिसकी की मांग पूरे विश्व में है। भले ही भारत में मध्य प्रदेश गेहूं उत्पादन के क्षेत्र में दूसरे नंबर पर आता है, लेकिन इंदौर में तैयार की जा रहे गेहूं के बीज की मांग लगातार बढ़ रही है।
देश के कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि रोटी हमारे भोजन का प्रमुख हिस्सा हैै। इसे देखते हुए ऐसी भी किस्म तैयार की गई है जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर की मात्रा अधिक हो। ब्रेड, बन, दलिया के रूप में इसके इस्तेमाल से भी सेहत बेहतर होगी। बच्चों के लिए ज्यादा पौष्टिक गेहूं की किस्म भी हमारे यहां तैयार है। इंदौर कृषि महाविद्यालय स्थित गेहूं अनुसंधान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर जंग बहादुर सिंह ने बताया कि, हमने इस बार गेहूं की 4 किस्में तैयार की है, जिसे भारतीय गेहूं अनुसंधान केंद्र द्वारा मान्यता दी गई है। एच आई 1628 गेहूं की किस्म जोकि कम पानी वाले क्षेत्रों में काम आती है, साथी दूसरे प्रकार की गेहूं की किस्म एच आई 1621 पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में बुवाई के काम आती है। यह किस्म जहां पर दिसंबर या जनवरी में गेहूं बोने की प्रक्रिया चालू होती है, वहां लाभकारी सिद्ध हुई है, जिसमें मालवा भी आता है। गेहूं की तीसरी किस्म एच आई 8802 जो प्रमुख रूप से पास्ता के लिए बनाई गई है, और चैथी किस्म 8805 का अनुसंधान किया गया है। यह किस्म चपाती के साथ साथ बाटी, बाफला और दलिया सहित अन्य उपयोग में लाया जा सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!