केजरीवाल का एलान, सिर्फ 2310 रुपये में मिलेगा नया सीवर कनेक्शन, मुफ्त में पानी कनेक्शन

दिल्ली सरकार ने सीवर कनेक्शन के बाद अब पानी का कनेक्शन भी मुफ्त में देगी। दिल्ली जलबोर्ड की बैठक में शुक्रवार को इसका फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्लीवालों को अब सीवर व पानी का कनेक्शन लेने पर एक लाख रुपये से ज्यादा की बचत होगी।अरविंद केजरीवाल ने बताया कि बीते पांच सालों में दिल्ली के कई इलाकों में पानी की पाइप लाइन डाल दी गयी है। लेकिन शुल्क ज्यादा होने से लोग कनेक्शन नहीं ले रहे हैं।

ऐसे में जल बोर्ड का पानी बड़ी मात्रा में अन अकाउंटेड रह जाता है। लोगों को इस बोझ से मुक्त करने के लिए सरकार ने विकास व बुनियादी ढांचा शुल्क माफ कर दिया है।

अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, सीवेज कनेक्शन नही लेने के पीछे एक बड़ा कारण अलग-अलग तरह के शुल्क हैं। हालांकि, सरकार ने विकास शुल्क घटाकर 500 रुपये प्रति मीटर से घटाकर 100 रुपये कर दिया था। फिर भी, लोग आगे नहीं आ रहे हैं।

शुल्क माफ करने से लोग कनेक्शन लेने के लिए आगे आएंगे। केजरीवाल ने बताया कि अभी 200 मीटर के प्लाट पर सीवर व पानी कनेक्शन लेने वालों का 1,14,110 रुपये व 300 मीटर के प्लाट पर 1,24,110 रुपये देने पड़ते हैं। यह राशि बहुत ज्यादा है। शुल्क माफ करने से बड़ी राहत मिलेगी।

गौरलतब है कि 18 नवंबर को दिल्ली सरकार ने सीवर कनेक्शन पर लगने वाला विकास शुल्क माफ कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने ये एलान भी किया कि दिल्ली के लोगों को सीवर के कनेक्शन के लिए सिर्फ 2310 रुपये ही देने होंगे।

उन्होंने कहा कि सीवर कनेक्शन बहुत महंगा था जिसे लेकर ये फैसला लिया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि अब से सीवर कनेक्शन लगवाने के दौरान डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज नहीं देना होगा।

केजरीवाल से जब पानी पर हो रही राजनीति के बारे में पूछा गया तो वह बोले कि मैं इस राजनीति में नहीं पड़ना चाहता। मेरा उद्देश्य दिल्ली के लोगों को साफ पानी पहुंचाना है। अगर किसी को शिकायत है तो हमें बताए हम उसे ठीक करा देंगे। इससे ज्यादा मैं किसी राजनीति में नहीं पड़ना चाहता।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें दिल्ली के कुछ इलाकों से गंदे पानी की शिकायत मिली है। जहां से शिकायत आ रही है वहां पाइपलाइन बदला जा रहा है

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!