झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट का शपथग्रहण; JMM को पांच, कांग्रेस को चार और राजद को एक मंत्री पद

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के छह विधायकों समेत 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने यहां राजभवन के अशोक उद्यान में मंत्रियों को शपथ दिलाई।मंत्री पद की शपथ लेने वाले झामुमो के छह विधायक सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद और हाफिजुल हसन हैं। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, इरफान अंसारी और राधाकृष्ण किशोर ने मंत्री पद की शपथ ली, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संजय प्रसाद यादव को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत स्टीफन मरांडी द्वारा विधानसभा के ‘प्रोटेम स्पीकर’ के रूप में शपथ लेने के साथ हुई। झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

शपथ ग्रहण के बाद किसने और क्या कहा?
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि समय जैसे-जैसे गुजर रहा है, सारी चीजें हो रही है। अब गति आएगी, हमारी सरकार तेजी से आगे बढ़ेगी।
JMM नेता सुदिव्य कुमार ने कहा कि एक विधायक के तौर पर मेरी प्राथमिकता मेरे निर्वाचन क्षेत्र का विकास था, लेकिन अब एक मंत्री के तौर पर मेरी प्राथमिकता मेरे राज्य का विकास होगा। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम झारखंड को एक बेहतर और विकसित राज्य के रूप में देखेंगे।
RJD नेता संजय प्रसाद यादव ने कहा कि हम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे और तीव्र गति से विकास कार्य करेंगे…।
कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड का निर्माण इसलिए हुआ था कि इसका विकास हो सके क्योंकि यह आदिवासी राज्य है, लेकिन जब झारखंड बना तो सरकार भाजपा के हाथ में चली गई, उन्होंने 18 साल तक झारखंड का विकास नहीं किया, शोषण, लूट और दोहन का काम किया। पिछली बार हमारी सरकार बनी और हमने इतना अच्छा काम किया कि इस बार फिर भारी बहुमत से हमारी सरकार बनी। हम विकास का काम करेंगे।
JMM विधायक दीपक बिरुआ ने कहा कि राज्य में कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर अभी काम होना बाकी है। हम कोशिश करेंगे कि सरकार उन पर बेहतर तरीके से काम करे, जो जनहित में होगा।

ऐसा रहा चुनावी परिणाम

झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं। यह विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से सबसे उम्दा प्रदर्शन है। कांग्रेस को 16, राजद को चार और भाकपा (माले) लिबरेशन को इंडिया ब्लॉक में दो सीटें मिलीं। भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा, 21 सीटें जीतीं और विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!