‘बूढ़ी शिवसेना’, वे 5 मजबूरियां जिनके चलते एकनाथ शिंदे को बनना पड़ा डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र में हाल ही में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद एकनाथ शिंदे ने फिर से डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी के इस गठजोड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सत्ता की राजनीति में मजबूरियों का खेल अहम होता है. शिंदे गुट के सामने ऐसी कई मजबूरियां थीं, जिनके चलते उन्हें डिप्टी सीएम पद को स्वीकार करना पड़ा. आइए जानते हैं वो पांच प्रमुख संभावित कारण, जिनकी वजह से एकनाथ शिंदे को यह फैसला लेना पड़ा.

राजनीतिक पंडितों की मानें तो एकनाथ शिंदे के सामने बीजेपी की शर्तें मानने के अलावा कोई चारा नहीं था. महाराष्ट्र में बीजेपी के पास सबसे ज्यादा विधायक हैं और शिंदे गुट की ताकत इतनी नहीं थी कि वे खुद सत्ता में रह पाते. ऐसे में बीजेपी से अलग होने का मतलब था राजनीतिक हाशिये पर आना, जो शिंदे नहीं चाहते थे.

गठबंधन की मजबूरी: न घर के रहते, न घाट के रहते

जानकारों का ये भी मानना है कि शिंदे के पास बीजेपी का साथ छोड़कर किसी अन्य दल के साथ जाने का विकल्प भी नहीं था. अगर वे गठबंधन तोड़ते तो बीजेपी अकेले ही बहुमत जुटा लेती. ऐसे में शिंदे के पास यह समझौता करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा कि वे बीजेपी के साथ बने रहें और डिप्टी सीएम पद स्वीकार करें.

महाराष्ट्र की आर्थिक ताकत का आकर्षण

एक वजह ये भी रही होगी कि महाराष्ट्र भारत की कुल जीडीपी में लगभग 14 प्रतिशत का योगदान देता है और इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग में इसकी हिस्सेदारी 13.8 प्रतिशत है. ऐसे में हर राजनीतिक दल महाराष्ट्र की सत्ता में रहकर ज्यादा से ज्यादा मंत्रालय अपने पास रखना चाहता है. शिंदे भी इस सत्ता के हिस्से को खोना नहीं चाहते थे.

सत्ता के बिना संगठन चलाना मुश्किल

महाराष्ट्र की राजनीति पर नजर रखने वाले सियासी जानकार मानते हैं कि आने वाले चुनावों में शिंदे गुट को बहुमत से जीतने के लिए सत्ता में बने रहना जरूरी है. शिवसेना की दोनों शाखाएं शिंदे और उद्धव गुट अब कमजोर हो चुकी हैं. शिवसैनिकों की औसत उम्र पचास-साठ साल के ऊपर है. संगठन को जीवित रखने के लिए सत्ता का सहारा लेना शिंदे की सबसे बड़ी मजबूरी बन चुका है.

सत्ता से अलग रहने का स्वभाव नहीं

कुछ जानकार ये भी कह रहे हैं कि शिंदे गुट का गठन सत्ता की लालसा में हुआ था, न कि हिंदुत्व या विचारधारा के कारण. सत्ता में बने रहना ही उनकी प्राथमिकता है और इसीलिए बीजेपी के साथ रहते हुए डिप्टी सीएम पद पर बने रहना उनके लिए अनिवार्य हो गया. सत्ता से अलग रहना उनके लिए विकल्प नहीं है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!