डिप्टी CM बने एकनाथ-अजित पवार, CM के बाद उपमुख्यमंत्री बनने वाले शिंदे महाराष्ट्र के दूसरे नेता

महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथग्रहण हो गया है. दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथग्रहण समारोह हुआ जिसमें सीएम देवेन्द्र फडणवीस के साथ एकनाथ शिंदे व अजित पवार ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. फडणवीस के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम की शपथ ली. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के दूसरे ऐसे नेता हैं, जो सीएम के बाद डिप्टी सीएम बने. इससे पहले शिंदे की सरकार में देवेन्द्र फडणवीस डिप्टी सीएम बने थे। इस बार देवेन्द्र फडणवीस की सरकार में शिंदे डिप्टी सीएम बने है. शपथ से पहले उन्होंने बाला साहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया और पीएम मोदी और अमित शाह को धन्यवाद दिया.

देवेन्द्र और शिंदे के बाद एनसीपी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली. 1 बार के सासंद व 33 सालों से विधायक पवार छठी बार डिप्टी सीएम बने. वह महायुति और महाविकास अघाड़ी की सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके हैं.

मंत्रियों ने शपथ नहीं ली
सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के अलावा किसी मंत्री को शपथ नहीं दिलाई गई. हालांकि महायुति के बीच कैबिनेट बंटवारे को लेकर 6-1 का फॉर्मूला तय हुआ है. यानी 6 विधायक पर एक मंत्री पद मिलेगा. इसके तहत भाजपा को 20 से 22 मंत्री पद, एकनाथ शिंदे गुट को 12 और अजित पवार गुट को 9 से 10 मंत्री पद दिए जा सकते हैं.

महायुति ने 230, MVA ने 46 सीटें जीतीं

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी. 23 नवंबर को रिजल्ट आया. महायुति को 230 सीटें मिलीं. इसमें भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और NCP को 41 विधायक जीते. वहीं महाविकास अघाड़ी (MVA) को 46 और अन्य को 12 सीटें मिलीं. MVA में शिवसेना (UBT) 20, कांग्रेस 16 और शरद पवार की NCP को 10 सीटों पर जीत मिली. बहुमत का आंकड़ा 145 है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!