Uttar Pradesh का 76 वां जिला बना महाकुंभ मेला जनपद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महाकुंभ मेला क्षेत्र को अलग जनपद घोषित कर दिया है। इसके बाद प्रदेश में अब 75 की जगह 76 जिले हो गये हैं। रविवार को प्रयागराज जिले की सीमा से एक नया जिला काटकर महाकुंभ मेला जनपद का गठन किया गया। प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि नया जिला अस्तित्व में आ गया है। अधिसूचना के अनुसार, इस जिले की सीमाएं भी निर्धारित कर दी गई हैं। महाकुंभ मेला जनपद में चार तहसीलें सदर, सोरांव, फूलपुर और करछना शामिल होंगी। अन चार तहसीलों में कुल 67 गांव होंगे। इन गांवों से संबंधित मुकदमों की सुनवाई भी इस जिले के जिलाधिकार द्वारा की जाएगी।बता दें हर साल प्रयागराज में माघ मेला और छह साल में अर्द्ध कुंभ का आयोजन होता है, लेकिन 12 साल में होने वाला महाकुंभ एक अलग ही दृश्य उभरता है। इस दौरान प्रयागराज शहर के भीतर एक नया शहर बसाया जाता है, जिसकी आबादी आमतौर पर पुराने शहर से भी ज्यादा होती है।बता दें पहले भी महाकुंभ के दौरान इस नए शहर को जिला घोषित किया जाता रहा है, और यहां अलग से जिला मजिस्ट्रेट, उपजिला अधिकारी और तहसीलदारों की नियुक्ति की जाती है, साथ ही एसएसपी भी तैनात किया जाता है। जनवरी 2025 में होने वाले महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए इस नए जिले का गठन किया गया है, जो उत्तर प्रदेश का 76वां जिला होगा और कुंभ मेला जनपद के नाम से जाना जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज

     यूपी बोर्ड का रिजल्ट अब बहुत जल्द जारी होने वाला है। बोर्ड ने परिणाम घोषित करने की तिथि और समय की घोषणा कर दी है। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट…

    सबसे बड़े सनातन समागम में बने कीर्तिमान, यूरोपीय देशों की आबादी से भी अधिक लोगों ने किया अमृत स्नान

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ 2025 का 45 दिन बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अमृत स्नान के साथ अंत हो गया। 45 दिनों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!