गृहमंत्री और मंत्री ने की आईबस में सवारी

पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे के मौके पर लोक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रदेश के मंत्रियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गृहमंत्री बाला बच्चन और स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट अपने निवास से सत्य साईं चैराहे पहुंचे, जहां दोनों मंत्रियों ने अपने प्रोटोकॉल को छोड़कर आम लोगों की तरह लोक परिवहन के साधन आई बस की सवारी की।
आई बस में सवार होने के दौरान गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने बस में सवारी कर रहे आम लोगों से बस सेवा से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। बाद में गृहमंत्री ने मीडिया से भी चर्चा करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक लोक परिवहन का इस्तेमाल करना चाहिए। लोक परिवहन के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार लगातार कवायद कर रही है। वही प्रदेश के मुखिया कमलनाथ भी प्रदूषण मुक्त माहौल देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है, इसी का नतीजा है कि प्रदेश में आई बस के बाद ई बस सेवा की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे लोग लोकपरिवहन के प्रति जागरूक हो रहे हैं जो प्रदूषण कम करने और समाज में सकारात्मक संदेश देने की दिशा में बहुत अच्छा कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब भी बहुत से लोग जो लोक परिवहन से दूरी बनाए हुए है, वे भी इसकी जरूरत को समझेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!