इंदौर के चिडियाघर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां नशे में एक आदमी बाघ के पिंजरे में कूदने के लिए चढ़ गया, वो अंदर उतर भी गया, लेकिन सही समय पर गार्ड ने उसे देख लिया और पकडकर नीचे उतारा। उसे पुलिस को सौंपा गया है।
व्ीओ-चिडियाघर प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि सुबह चिडियाघर में काम करने वाले गार्ड और माली ने बाघ के पिंजरे के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकतें देखी। वह पिंजरे पर चढकर अंदर कूदने की कोशिश करने लगा और कुछ हद तक अंदर उतर भी गया। तभी कर्मचारियों ने प्रबंधन को वायरलेस पर सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में उसे पकडकर नीचे उतारा गया। यादव का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार दिख रहा था। वह बाघ के पिंजरे में कूदने के लिए जाली पर चढ़ गया था और अंदर उतरने भी लगा था, लेकिन गनिमत रही कि वह अंदर कूद नहीं पाया। वह कर्ज और परिवार से परेशान होने की बात कह रहा था। चिडियाघर कर्मचारियों की सजगता से वह बच गया। चिडियाघर में वह अकेला ही आया था। युवक का नाम विजय झाला है। पकड़ाने के बाद वह बहकी-बहकी बातें कर रहा था। युवक ने थाने में कहा कि घर की समस्या से परेशान हूं। एक बेटा है जो दसवीं में दो बार फेल हो गया है। घटना के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। उसने बताया कि पिंजरे पर चढने में उसके कपड़े भी फट गए। बाघ उसकी तरफ काफी पास तक आ गया था। गौरतलब है कि इंदौर चिडियाघर में पहले भी ऐसा एक मामला हो चुका है। एक युवक शेरों के बाड़े में कूद गया था। वह अंदर तक चला गया था। हालांकि उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इसी तरह एक बार बाघिन भी पिंजरे से बाहर आ गई थी। उस समय चिडियाघर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









