संगठन पर्व के तहत भाजपा महानगर की कार्यशाला, आगामी संगठन चुनावों की रूपरेखा तैयार

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में संगठन पर्व के तहत भाजपा महानगर की कार्यशाला आयोजित की। जिसमें आगामी संगठन चुनावों की रूपरेखा तैयार की गई है।इंदौर में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के तहत आगामी संगठन चुनावों की तैयारियों को लेकर महानगर कार्यशाला आयोजित की। यह बैठक जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय में हुई। जिसमें नगर पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल निर्वाचन सहयोगियों ने भाग लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री और महानगर चुनाव अधिकारी रणवीर सिंह रावत ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा लोकतांत्रिक है और यह कार्य प्रणाली किसी अन्य राजनीतिक दल में नहीं पाई जाती।उन्होंने बताया कि 2 सितंबर से प्रारंभ हुए संगठन पर्व में इंदौर और मध्य प्रदेश ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इंदौर नगर ने बूथ स्तर तक संगठन निर्माण में अच्छे काम हुए हैं। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयासों ने पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने सभी को एकजुट होकर मंडल चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला में कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाग लिया। जिनमें कृष्णमुरारी मोघे, जीतू जिराती, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और उमा शर्मा मौजूद रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!