इंदौर: विश्व एड्स दिवस 2024′ के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशिष्ट उपस्थिति में इंदौर में आयोजित कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी तारतम्य में केंद्रीय मंत्री JP नड्डा एयरपोर्ट इंदौर पहुँचे। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। अतिथि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए हैं।











