शुक्रवार को राजधानी भोपाल के जेल मुख्यालय पर पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शहर में हो रही निरंतर पेड़ पौधों की कटाई के विरोध में नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
वीओ-विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पेड़ नही कटने देंगे भोपाल को दिल्ली नही बनने देंगे और विकास के नाम पर हरियाली को खत्म करना बंद करो जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। ज्ञात हो कि अरेरा हिल्स पर बन रहे नवीन विधायक विश्राम गृह के लिए बड़ी तादाद में प्रशासन पेड़ पौधों की कटाई करने जा रहा है जिसका अब शहर के पर्यावरण प्रेमी के साथ विपक्ष भी विरोध करने लगा हैं। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिन ब दिन भोपाल का पर्यावरण दूषित होता जा रहा हैं। उन्होंने कहा की भोपाल में हजारों हरे भरे पेड़ है जिनको सरकार काटने जा रही मगर हम ऐसा नही होने देंगे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









