एनसीपी ने अपने अध्यक्ष अजित पवार को महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी का नेता चुना

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने रविवार को अपने अध्यक्ष अजित पवार को महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी का नेता चुना है। पार्टी ने 58 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के बाद रिकॉर्ड 41 सीटें जीती हैं। पिछले साल जुलाई महीने में अपने चाचा शरद पवार से अलग होने वाले अजित पवार के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद यह बात साफ हो चुकी है कि एनसीपी के ज्यादातर समर्थक अजित पवार के साथ खड़े हैं। अजित पवार ने आज (24 नवंबर) दक्षिण मुंबई में नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत किया और विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन की समीक्षा की।

हर पल महाराष्ट्र की जनता के लिए काम करेगी पार्टी
अजित पवार ने पार्टी की सफलता का श्रेय लाडकी बहीण योजना और मुफ्त बिजली सहित कई कल्याणकारी और विकास योजनाओं को दिया। उन्होंने विधायकों से कहा कि मतदाताओं द्वारा दिए गए भारी जनादेश के कारण महायुति सरकार 100 प्रतिशत स्थिर सरकार होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका ध्यान राज्य भर में संगठन को और मजबूत करने और एनसीपी के लिए राष्ट्रीय दर्जा वापस हासिल करने पर होगा। उन्होंने पार्टी विधायकों से राज्य में राकांपा को मजबूत करने में बड़े पैमाने पर योगदान देने का आह्वान किया।

सीएम पद को लेकर खींचातान
बता दें कि अजित पवार के समर्थक चाहते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए। हालांकि, शनिवार को देवेंद्र फडणवीस ने दो टूक कहा था कि सीएम पद का चुनाव विधायकों के साथ बैठकर ही की जाएगी। वहीं, एकनाथ शिंदे भी यह बात कहा है कि जरूरी नहीं कि जिस पार्टी के पास सबसे ज्यादा सीटें हैं, उसी पार्टी का नेता सीएम बने।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!