‘नहीं पचा पाए BJP में मेरी एंट्री’, रामनिवास रावत ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा?

मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को झटका देते हुए मंत्री रामनिवास रावत विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से 7,364 मतों के अंतर से हार गए. अब हार के बाद रावत ने कहा है कि कुछ लोग बीजेपी में उनकी एंट्री पचा नहीं पाए, जबकि जनता ने उनका साथ दिया.

श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव मे कांग्रेस के हाथों मिली करारी हार के बाद एक तरफ जहां बीजेपी मंथन कर रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस इससे उत्साहित नजर आ रही है. इस बीच अब रामनिवास रावत ने विजयपुर की जनता को उन्हें वोट करने के लिए धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया. उन्होंने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि चुनाव मे हार जीत होती रहती है.

‘बीजेपी के कुछ लोग स्वीकार नहीं कर पाए’
रामनिवास रावत ने कहा कि वो विजयपुर के विकास के लिए कांग्रेस छोड़कर बीजेपी मे शामिल हुए ओर बीजेपी में शामिल होने के बाद भाजपा ने उन्हें वन मंत्री बनाते हुए श्योपुर को मंत्री पद की सौगात दी. लेकिन बीजेपी मे आने के बाद सीधे मंत्री बनने से बीजेपी के कुछ लोग उन्हें स्वीकार नहीं कर पाए.

हार की वज़ह भीतरघात?
दूसरी तरफ विजयपुर उपचुनाव मे हार की वज़ह भीतरघात को बताते हुए रामनिवास रावत ने कहा कि जनता ने तो चुनाव मे उनका साथ दिया, लेकिन श्योपुर में बीजेपी के कुछ लोग भाजपा से मिले उनके मंत्री पद और उनके कद को पचा नहीं पाए. बीजेपी के कुछ लोग पार्टी में ख़ुद के पीछे होने की राजनीतिक आकांक्षाओं की आशंका को लेकर उपचुनाव मे उनके खिलाफ हो गये इसलिए वो उपचुनाव हार गये.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!