पुलिस अधिकारी को ही ‘डिजिटल अरेस्ट’ करना चाहते थे जालसाज, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि…

कुछ ऑनलाइन जालसाजों ने रविवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को “क्रेडिट कार्ड के दुरुपयोग” के लिए मोबाइल कॉल के ज़रिए “डिजिटल अरेस्ट” करने का प्रयास किया. उन्होंने ऐसे वक्त में कॉल किया जब पुलिस अधिकारी मध्य प्रदेश के इंदौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे.

इंदौर क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) राजेश दंडोतिया ने PTI को बताया, “कॉल करने वाले ने बताया कि मैंने अपने क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग किया है और इसके परिणामस्वरूप मुंबई के अंधेरी वेस्ट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. मैं उस समय प्रेस ब्रीफिंग कर रहा था. मुझे बताया गया कि मेरा बैंक खाता ब्लॉक कर दिया जाएगा और मुझे दो घंटे में पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा गया.”

इस तरह बुना था जाल
अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कॉल करने वाले से कहा कि वह इतने कम समय में इंदौर से मुंबई नहीं आ पाएंगे. अधिकारी ने बताया, “फोन करने वाले ने मुझसे कहा कि वह मुझे पुलिस स्टेशन के किसी व्यक्ति से मिला देगा. फिर उसने मुझे किसी दूसरे व्यक्ति से मिलाया, जिसने मुझे इंतजार करने के लिए कहा. उसने कहा कि वह अपने वरिष्ठ अधिकारी से बात करेगा कि क्या मेरा बयान वीडियो कॉल के ज़रिए रिकॉर्ड किया जा सकता है. जब उसने मुझे पुलिस की वर्दी में देखा, तो उसने तुरंत वीडियो कॉल काट दिया.”

डिजिटल गिरफ़्तारी को लेकर किया जागरूक

दंडोतिया ने कहा कि उन्होंने मीडियाकर्मियों से एक वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहा ताकि लोगों को ऐसे साइबर अपराधों और डिजिटल गिरफ़्तारी के बारे में जागरूक किया जा सके. डिजिटल गिरफ़्तारी साइबर अपराधियों की एक कार्यप्रणाली है जो किसी व्यक्ति को गिरफ़्तारी की धमकी देते हैं, उसे इलेक्ट्रॉनिक निगरानी में रखते हुए एक कमरे में बंद रहने के लिए मजबूर करते हैं और फिर उसे आरोपों से “मुक्त” करने के बहाने पैसे ऐंठ लेते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!