इंदौर में डामर की सड़कों के बजाए बनेगी व्हाइट टाॅपिंग रोड, प्रदेश की पहली सड़क का काम शुरू

इंदौर में परंपरागत डामर की सड़कों से अब नगर निगम तौबा करेगा,क्योकि बारिश में हर साल यह उखड़ जाती है और सड़कों पर होने वाले गड्ढों के कारण नगर निगम की बदनामी होती है। इंदौर में अब डामर की सड़कों के बजाए व्हाइट टाॅपिंग रोड बनेंगे। जिनके रखरखाव की जरुरत दस सालों तक नहीं पड़ेगी।

इसके निर्माण की लागत भी डामर की सड़कों से कम है। प्रयोग के तौर पर प्रदेश की पहली व्हाइट टाॅपिंग रोड डेंटल काॅलेज चौराहा से एबी रोड तक बनाने का काम सोमवार को शुरू हुआ।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर की डामर की सड़कों पर हर बार पेंचवर्क करना पड़ता था। वहां नई तकनीक से सड़क बनाई जाएगी। पहली सड़क वाले माॅडल को हम प्रयोग के तौर पर ले रहे है। जनकार्य प्रभारी राजेन्द्र राठौर ने बताया कि व्हाइट टॉपिंग विधि से सड़क बनाने के लिए दीपावली के पूर्व भूमि पूजन किया गया था। अब काम शुरू किया गया।

मध्य प्रदेश की पहली व्हाइट टॉपिंग की सड़क इंदौर में

-व्हाइट टापिंग सीमेंट कांक्रीट तकनीक में मिलिंग मशीन की मदद से पुरानी डामर की सड़क की उपरी परत पर कांक्रीट का मोटा लेप किया जाता है। इससे समय और संसाधनों की बचत होती है। व्हाइट टापिंग सीमेंट कांक्रीट तकनीक में एम-40 ग्रेड सीमेंट क्राकिंट में फाइबर बुरादा भी उपयोग किया जाता है।

-नई तकनीक से सड़क बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। ट्रैफिक भी बाधित नहीं होता। सीमेंट की सड़क पर 25 दिन तक तरी करना पड़ती है।

-इंदौर में रीगल से पलासिया चौराहा और रीगल से मधुमिलन चौराहा तक नई तकनीक से सड़क बनाई जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!