बीजेपी-कांग्रेस के बड़े नेताओं ने संभाली उपचुनाव की कमान, सीएम डॉ मोहन, VD शर्मा और दिग्विजय भरेंगे हुंकार, यहां देखें पूरा शेड्यूल

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। आज बीजेपी के बड़े नेता बुधनी और विजयपुर में धुआंधार प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर अपनी ताकत झोकेंगे।

मुख्यमंत्री की व्यस्तताएं

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महर्षि श्रंग समाज उत्थान संस्था उज्जैन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे भोपाल से बुधनी के लिए रवाना होंगे। जहां वे ग्राम पिपलानी और छिंदगांव में आम सभा को संबोधित करेंगे। वहीं रात 8:00 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।

सीएम डॉ मोहन यादव

प्रदेश के चारों बड़े नेता बुधनी और विजयपुर में अलग-अलग जगहों पर प्रचार करेंगे। सीएम डॉ मोहन यादव दोपहर 2.15 बजे बुधनी विधानसभा के ग्राम पिपलानी के भैरूंदा तहसील में आमसभा, दूसरे जनसभा सीएम शाम 4.30 बजे ग्राम छिदगांव काछी में करेंगे।

वीडी शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सुबह 11.15 बजे विजयपुर में आमसभा, दोपहर 12.45 बजे विजयपुर नगर में जनसंवाद, शाम 4 बजे विजयपुर नगर में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण एवं बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और शाम 7 बजे ब्राहम्ण समाज के बंधुओं के साथ चर्चा करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 11.15 बजे विजयपुर विधानसभा में आमसभा, सम्मेलन एवं अन्य कार्यक्रम, दोपहर 12.45 बजे जनसंवाद, दोपहर 3 बजे सीहोर जिले के ग्राम पिपलानी तहसील भेरूंदा में आमसभा, शाम 5 बजे ग्राम छिदगांव काछी, तहसील भेरूंदा में आमसभा और शाम 7 बजे रेहटी तहसील में आमसभा करेंगे।

नरेंद्र सिंह तोमर

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सुबह 10.30 बजे मेहरवानी में नुक्कड़ सभा, दोपहर 2.30 बजे सिलपुरी में नुक्कड़ सभा, शाम 4.30 बजे जाखदा में नुक्कड़ सभा और शाम 6.30 बजे चितारा में भी नुक्कड़ सभा करेंगे।

आज और कल कांग्रेस के नेता भी भरेंगे हुंकार

एमपी उपचुनाव में आज और कल कांग्रेस के बड़े नेता भी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधनी में करीब 10 नुक्कड़ जनसभा करेंगे। वे बुधनी के अलग-अलग इलाकों में छोटी-छोटी नुक्कड़ सभा लेंगे। कल कांग्रेस का स्टार प्रचारक सचिन पायलट मध्य प्रदेश आएंगे। वे बड़वाह में गुर्जर नेता व पूर्व सांसद ताराचंद पटेल की मूर्ति का अनवारण करेंगे। सचिन पायलट दोपहर 12:15 बजे बड़वाह से विजयपुर पहुंचेंगे। दोपहर 2:45 बजे विजयपुर की कराहल में जनसभा को संबोधित करेंगे। विजयपुर में गुर्जर वोटरों को ध्यान में रखते हुए सचिन पायलट को प्रचार के लिए बुलाया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!