राजधानी में रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, बाइक पर पीछे बैठा युवक 20 फीट दूर जा गिरा

भोपाल। मध्य प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत हो गई। हादसा इतना भायनक था कि दोनों छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर पीछे बैठा एक युवक 20 फीट दूर जा गिरा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।यह पूरी घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मेडिकल स्टूडेंट रोमिल और उसका दोस्त समर्थ रात को होटल से खाना खाकर लौट रहे थे। रोमिल स्पोर्ट्स बाइक चला रहा था और समर्थ पीछे बैठा हुआ था। दोनों छात्र बाइक से तेज रफ्तार से जा रहे थे। अचानक उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर पीछे बैठा समर्थ 20 फीट दूर जा गिरा।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने डायल 100 को हादसे की जानकारी दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीएम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इस दर्दनाक हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!