महाराष्ट्र में चुनाव के ऐलान के साथ ही कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा इसकी सुगबुगाहट तेज, महायुति और एमवीए का क्या है समीकरण?

भारत के निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में 20 नवंबर को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही इस बात की चर्चा तेज हो चली है कि महायुति और महाविकास अघाड़ी में कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 150 से 160 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि

बीजेपी सबसे अधिक सीटों पर लड़ेगी चुनाव, शिंदे-पवार के हिस्से क्या आएगा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महायुति मे शामिल बीजेपी सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सत्तारूढ़ गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना 85 और अजित पवार की एनसीपी 50 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है।

एमवीए में कैसे हैं समीकरण

सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की तरफ से बयान सामने आया है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि सीट बंटवारे की बैठक अभी पूरी तरह से पूरी नहीं की गई है। 288 सीटों पर महा विकास अघाड़ी चुनाव लड़ेगी। चुनाव को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस राज्य में बड़ा भाई बनना चाह रही है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस 110 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। शिवसेना उद्धव गुट के खाते में 100 सीटें आ सकती हैं। शरद पवार गुट 70 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

एक ही चरण में वोटिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ, महाराष्ट्र और झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जहां 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। महाराष्ट्र की 288 में से 234 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं. राज्य में कुल 9.63 करोड़ मतदाता हैं. सीईसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 25 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए और 29 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!