उमर अब्दुल्ला सरकार में शामिल नहीं होगी कांग्रेस, अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण से चंद घंटे पहले लिया बड़ा फैसला, ये है वजह

इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से सामने आई है। उमर अब्दुल्ला के मुख्यमंत्री पद की शपथ से चंद घंटे पहले सरकार में भागीदारी को लेकर कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार में शामिल नहीं होगी। कांग्रेस आलाकमान ने तय किया है कि वह नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार में शामिल नहीं होगी।कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हालांकि पार्टी बाहर से उमर अब्दुल्ला सरकार को समर्थन देती रहेगी। बता दें कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन किया था। इस गठबंधन ने जीत हासिल की थी। हालांकि चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अपेक्षा के विपरित रहा और सिर्फ 6 सीटें ही जीत पाई।कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका आज उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हालांकि मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले सरकार में शामिल न होने का फैसला लेकर कांग्रेस ने हर किसी को चौंका दिया है।

तो यह है बड़ी वजह

शपथ ग्रहण समारोह से करीब 3 घंटे पहले सरकार में शामिल न होने के कांग्रेस के फैसले के बाद अब तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैंष वहीं सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस उमर अब्दुल्ला सरकार में सिर्फ एक मंत्री पद मिलने से नाराज है। कांग्रेस पार्टी कम से कम दो मंत्री पद चाह रही थी, लेकिन अब्दुल्ला इस पर सहमत नहीं थे।

अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद पहले सीएम बनेंगे उमर अब्दुल्ला

वहीं, दूसरी तरफ अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की जीत के बाद अब्दुल्ला केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दिन में साढ़े 11 बजे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!