आज PM मोदी की पश्चिम बंगाल में 2 रैली

प्रधानमंत्री हिजली-नारायणगढ़ के बीच तीसरी रेल लाइन भी देश को समर्पित करेंगे

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जाएंगे, जहां वह रेलवे के 294 किलोमीटर लंबे रेल खंड के विद्युतीकरण का कार्य देश को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया कि वह हिजली-नारायणगढ़ के बीच तीसरी रेल लाइन भी देश को समर्पित करेंगे.

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर दौरे में 294 किलोमीटर लंबे अंडाल-सेंथिया-पाकुर-मालदा तथा खाना-सेंथिया रेल सेक्‍शन के विद्युतीकरण को राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे. इसमें कहा गया है कि इस खंड के विद्युतीकरण से उत्तर और उत्तर पूर्व भारत में कोयले, पत्थर के चिप्स और गिट्टी के परिवहन में आसानी होगी.

file photo

बता दें कि इससे पहले बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने भी प्रदेश में चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए 23 जनवरी को मालदा में रैली की थी.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 19 जनवरी को विपक्ष ने अपनी एकजुटता दिखाने के लिए महागठबंधन की रैली की थी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई थी इस रैली में 24 पार्टियों के नेता शामिल हुए थे. इस रैली में शामिल होने के लिए बिहार से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से बागी तेवर अपना चुके शत्रुघ्न सिन्हा, अरविंद केजरीवाल और शरद यादव कोलकाता पहुंचे थे. इस दौरान सभी विपक्षी नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोला था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!