कतर पहली बार फाइनल जीता, चार बार के चैम्पियन जापान को हराया

कतर ने शुक्रवार को यूएई में खेले गए एएफसी एशियन कप का फाइनल जीत लिया। उसने खिताबी मुकाबले में चार बार के चैम्पियन जापान को 3-1 से हराया। कतर की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची और खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, जापान को पहली बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उसने 1992, 2000, 2004 और 2011 में खिताब जीता था।

कतर के लिए इस मैच में अल्मोएज अली ने 12वें, अब्देलाजीज हातिम ने 27वें और अकरम आफिफ ने 83वें मिनट में गोल किया। वहीं, जापान के लिए पहला गोल तकुमी मिनामिनो ने 69वें मिनट में किया।

अली ने तोड़ा 23 साल पुराना रिकॉर्ड

इस टूर्नामेंट में अली ने नौवां गोल किया। वे एशियन कप के एक सीजन में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ईरान के अली डाएई के 23 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। डाएई ने 1996 एशियन कप में आठ गोल किए थे।

15 साल बाद जापान के खिलाफ फाइनल में गोल हुआ

जापान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 15 साल बाद कोई गोल हुआ। 2004 में चीन ने एक गोल किया था, लेकिन वह मुकाबला 1-3 के अंतर से हार गया था। अन्य तीन फाइनल को जापान ने बिना गोल खाए अपने नाम किया था। 1992 और 2000 में उसने सऊदी अरब को 1-0 से हराया। वहीं, 2011 में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात दी थी।

  • कतर पहली बार फाइनल खेला, जापान को 3-1 से हराया
  • जापान 1992, 2000, 2004 और 2011 में फाइनल जीत था
  • कतर के अल्मोएज अली ने 9वां गोल किया, उन्होंने ईरान के डाएई के रिकॉर्ड को तोड़ा
  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!