एसडीएम कार्यालय के बाबू का दफ्तर में शराब पीते हुए वीडियो वायरल

खजुराहो। मध्यप्रदेश के खजुराहो के राजनगर तहसील कार्यालय में जाम छलकाने का मामला सामने आया है। तहसील के एसडीएम कार्यालय परिसर में पदस्थ बाबू, कार्यालय परिसर के अंदर ही जाम छलकाने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में बाबू कार्यालय के कुर्सी टेबल पर बैठ कर शराब पीते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद राजनगर एसडीएम बलवीर रमन ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है|वायरल में शराब पीते दिखाई दे रहे बाबू का नाम राजेंद्र भार्गव है और वह एसडीएम कार्यालय राजनगर में बड़े बाबू की पोस्ट पर पदस्थ है। जिनका परिसर के अंदर शराब पीते हुए किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। बताया जाता है की राजेंद्र बाबू साल 2007 से इसी तहसील में पदस्थ है। मामले में एसडीएम का कहना है कि मामले की जानकारी लगी है, वीडियो के जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी अगर वीडियो में सत्यता पाई जाती है तो उन पर अनुशासनहीनता को लेकर नोटिस जारी किया जाएगा। मामले में छतरपुर डिप्टी कलेक्टर मिलिंद नागदबे का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। राजनगर एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं, जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    छतरपुर में फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर गिरफ्तार:दो कार समेत 80 लाख की संपत्ति जब्त, म्युचुअल फंड के नाम पर की धोखाधड़ी

    छतरपुर के नौगांव में पुलिस ने फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर पंकज यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भविष्य निधि और म्युचुअल बेनिफिट निधि की फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर बनकर…

    बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 12 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!