‘प्रदेश की स्थिति अति गंभीर, सत्ता पक्ष के विधायक भी सुरक्षित नहीं’, MLA की पिटाई पर सपा नेता शिवपाल यादव का तंज

लखनऊ. बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने सभी के सामने थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद अवधेश सिंह के साथ आए लोगों ने भी मारपीट की. मारपीट को लेकर सपा नेता शिवपाल यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. शिवपाल यादव ने कहा, प्रदेश की स्थिति अति गंभीर. सत्ता पक्ष के विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं. सरकार चुनाव में भी अपने हिसाब से खेल खेलती है, ऐसे में निष्पक्षता की उम्मीद करना बेकार है. इस सरकार में निष्पक्ष चुनाव छोड़िए, निष्पक्ष पर्चा भरना भी सम्भव नहीं है.

क्यों और कैसे हुई मारपीट

बता दें कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा आज चुनाव स्थल पर गए थे. जहां पर संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह की पत्नी चुनावी समर में ताल ठोंक रहीं थीं. चुनाव में धांधली और मत पत्रों में गड़बड़ी को लेकर विधायक मय अमला चुनाव स्थल पर गए थे. जहां पर अवधेश सिंह के साथ उनकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद विधायक जी की थप्पड़ों और लातों से जमकर पिटाई हो गई. 

विधायक पर गंभीर आरोप

वहीं संघ चुनाव की प्रत्याशी और अवधेश सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह ने विधायक पर बदसलूकी का आरोप लगाया है. पुष्पा सिंह ने कहा कि विधायक दिन भर शराब के नशे में धुत रहते है और उनके सहयोगी के साथ कुछ दिन पहले कदाचार भी किए थे, जिसको लेकर प्रत्याशी की टीम क्षुब्ध थी. आगे पुष्पा ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक भाजपा से है लेकिन उसकी रीति-नीति से उनका कोई वास्ता नहीं है वो कमल निशान को अपने पैरों तले रौंदते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!