इंदौर और उमरिया में 125 से ज्यादा कांग्रेस नेता गिरफ्तार, महिला नेत्री भीड़ में दबी, सीधी में मशाल जब्त

मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में अलग-अलग जिलों में मशाल यात्रा निकाली। इस प्रदर्शन के दौरान कई जगह उनकी पुलिस से झड़प हुई। सीधी और उमरिया में झूमाझटकी हुई। वहीं इंदौर में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी हुई। इस बीच एक महिला नेत्री भी भीड़ में दब गई।

 इंदौर,सीधी,उमरिया। मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस की मशाल रैली में जमकर हंगामा हुआ। मशाल यात्रा  गांधी भवन से निकाली जानी थी। लेकिन पुलिस विभाग ने इसकी अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद भी प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद 20 से 25 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर जिला जेल भेजा गया। कांग्रेस भवन गांधी हॉल की बत्ती भी गुल हो गई। 

डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि कांग्रेस यूथ विंग ने मशाल रैली को लेकर आवेदन दिया था। लेकिन त्यौहार को लेकर भीड़ को देखते हुए इसे निरस्त कर दिया गया था। संवेदनशीलता को देखते हुए सभी को गिरफ्तार किया गया। संबंधित अधिकारी आगे की कार्रवाई करेंगे। प्रदर्शन में नाबालिग के होने की बात पर उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की बात है तो उस मामले में भी कार्रवाई होगी। 

 प्रदेश में लगातार हो रही अपराध की वृद्धि में अब विपक्ष आक्रामक है। आज सीधी में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में विशाल मशाल जुलूस का बैनर हाथ में लेकर अस्पताल चौक से गांधी चौक तक पैदल मार्च पहुंचे तो पुलिस ने मोर्चा संभाल कर प्रदर्शनकारियों को तिराहे में ही रोक दिया। उनकी मशाल जब्त कर ली गई जिसके बाद उन्होंने कैंडल लेकर अस्पताल चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा के सामने खड़े हो सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन खत्म किया।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने कहा, “सरकार एक तरफ लाडली बहना की बात करती है, तो दूसरी तरफ प्रदेश भर में बहन बेटियों के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं घटित हो रही है। हम गांधी की विचारधारा के लोग हैं। पुलिस के दम पर ये सरकार है। इस लोकतंत्र में हम अपनी आवाज भी नहीं उठा सकते। हमारी मशाल जब्त हो गई। आगे जाने से भी रोक दिया गया। सभी ने मोमबत्ती के माध्यम से उन बहनों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस पार्टी सकारात्मक सोच के साथ चलती है, जनता के साथ चलती है। 

मध्य प्रदेश के उमरिया में युवा कांग्रेस का स्पीक अप कैम्पेन के तहत आज जय स्तंभ से गांधी चौक तक मशाल जुलूस का कार्यक्रम होना था। जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों में झड़प भी हुई।

पुलिस ने वाटर कैनन से मशाल बुझाकर कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोका। काफी देर तक हंगामा जारी रहा। लगभग 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में मुचलके पर सभी को जमानत दे दी गई। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!