महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जैश-ए-मोहम्मद के नाम से मिला लेटर

 उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी राजस्थान में मिली है. दरअसल, राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1 अक्टूबर को एक पत्र मिला है, जिसमें उज्जैन के महाकाल मंदिर सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.जानकारी के मुताबिक, पत्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिखा है. इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है.

मध्य प्रदेश के कुछ रेलवे स्टेशनों समेत महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. राजस्थान में हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला है.

लेटर में मध्यप्रदेश-राजस्थान के रेलवे स्टेशन, महाकाल मंदिर समेत धार्मिक स्थलों में विस्फोट करने की बात लिखी गई है. धमकी देने वाले ने खुद को जैश-ए-मोहम्मद का जम्मू-कश्मीर एरिया कमांडर मोहम्मद सलीम अंसारी बताया है.

बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशनों को 30 अक्टूबर को और उज्जैन महाकाल को 2 नवंबर को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र लिखा हुआ था.

हनुमानगढ़ (राजस्थान) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्यारे लाल मीणा के मुताबिक, लिफाफे में बंद पत्र डाक के जरिए हनुमानगढ़ स्टेशन मास्टर को भेजा गया. स्थानीय पुलिस को शाम को इसकी सूचना मिली.

उन्होंने बताया कि पत्र में जैश-ए-मोहम्मद के नाम से धमकी दी गई है कि 30 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन और गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, जयपुर को बम से उड़ा दिया जाएगा.

उज्जैन SP प्रदीप शर्मा का कहना है कि हमारे पास अभी ऐसा कोई ख़त नहीं आया, लेकिन अगर ऐसा है तो हम महाकाल मंदिर में रोज़ सावधानी पूर्वक चेकिंग अभियान चलाते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!