मध्यप्रदेश को स्मार्ट स्टेट और भोपाल को स्मार्ट सिटी अवार्ड मिला

मध्यप्रदेश को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में बेस्ट स्मार्ट स्टेट और भोपाल को बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड मिला। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने अवार्ड प्राप्त करते हुए स्मार्ट सिटी की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश ड़ाला। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की अवधारणा शहर वासियों के जीवन को आसान बनाने में तकनीक और अधोसंरचनात्मक विकास के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती है।

श्री सिंह ने मध्यप्रदेश में शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिये किये जा रहे नवाचारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सतना और सागर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि सभी शहरों को उनकी विशिष्ट पहचान को बरकरार रखते हुए विकसित किये जाने की आवश्यकता है।

श्री सिंह ने कहा कि रहवासियों के जीवन को सरल और सुगम बनाने के लिये शहरों और राज्य को स्मार्ट सिटी व स्मार्ट स्टेट के रूप में विकसित किये जाने में मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के ओजस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि राज्य और शहरों की सड़कों को धूल मुक्त बनाना उनके लिये सबसे बड़ी चुनौती है। श्री सिंह ने प्रदेश में भोपाल और इंदौर क्षेत्र में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के संबंध में भी जानकारी दी।

इकोनॉमिक टाईम्स ग्रुप द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में मंत्री श्री सिंह के साथ भोपाल स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री दीपक सिंह, ग्वालियर सीईओ श्री महिप तेजस्वी, जबलपुर सीईओ श्री आशीष कुमार पाठक भी मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!