सर्राफा व्यापारी से लूट का मामला: बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोली, एक आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। तीन बाइक सवार बदमाशों ने यहां बंदूक की दम पर व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिसमें व्यापारी का ज्वेलरी और नगदी से भरा बैग लूटकर बदमाश फरार हो गए। इधर घटना की सूचना पर पुलिस ने 10 लाख की लूट करने वाले बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर किया।

दरअसल, सोमवार की देर रात महाराजपुरा कुशवाह मार्केट में सराफा कारोबारी चाहत सोनी अपनी श्री रामराजा ज्वेलर्स शॉप पर ताला लगा रहा था। वहीं पिता पुष्पेन्द्र सोनी डिवाइडर के उस पार बेटे का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और फायरिंग कर दी। चाहत के पैर में गोली लग गई और वो भाग नहीं आया। वहीं बदमाश ने बैग छीना और बाइक पर बैठकर भाग निकले।जानकारी के अनुसार बैग में 200 ग्राम सोना और एक लाख रुपए कैश था। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके आईजी अरविंद कुमार सक्सेना एसपी राकेश कुमार सागर मौके पर पहुंचे। मामले को लेकर एसपी ने बदमाशों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।

इधर पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। वहीं सराफा कारोबारी के पड़ोस की दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद हो गई। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मंगलवार सुबह बदमाशों को खेरिया मोदी गांव के पास से घेरा, जहां पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। मुठभेड़ में मुरैना का शातिर बदमाश अरुण चौहान के घुटने में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने अरुण चौहान समेत प्रमोद जाटव, राधास्वामी जाटव को पकड़ा।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!